भगवंत मान ने विरोधी पार्टियों को दी चुनौती, लोगों से की अपील

Edited By Urmila,Updated: 09 Jan, 2022 03:07 PM

bhagwant mann challenges the opposition parties appeals to the people

''आप'' के नेता भगवंत मान ने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान विरोधी पार्टियों को खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह खुली बहस विदेश की तर्ज पर होनी चाहिए। मान ने कहा कि ''आप'' एक...

चंडीगढ़ः 'आप' के नेता भगवंत मान ने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान विरोधी पार्टियों को खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह खुली बहस विदेश की तर्ज पर होनी चाहिए। मान ने कहा कि 'आप' एक मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वह एकता और भाईचारा बना कर रखेंगे। उनके द्वारा पंजाब में अमन-शांति भी लाई जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः 'आप' के पैम्फलेट को लेकर छिड़ा विवाद, अकाली दल ने चुनाव कमीशन से की मांग

भगवंत मान ने कहा कि 10 मार्च को 'आप' की मजबूत सरकार आएगी। पूरी पारदर्शिता से चुनाव लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक रैली, रोड शो पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। मान ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का अच्छी तरह से पालन किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि आप पूरी तरह डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने अच्छी तरह माहिर है। उन्होंने कहा कि आप द्वारा जल्द ही सी.एम चेहरे का नाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः ETT अध्यापकों ने किया शिक्षा मंत्री के घर का घेराव, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

दूसरी तरफ आप नेता मान पैम्फलेट विवाद पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा पोस्टर जारी नहीं किया है। राजेवाल उनके पिता समान हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चे के साथ उनकी कभी बातचीत नहीं हुई। भगवंत मान ने लोगों से अपील है कि वह सोच-समझकर मतदान करें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

48/1

4.5

Mumbai Indians are 48 for 1 with 15.1 overs left

RR 10.67
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!