आई.जी. उमरानंगल 3 दिन और पुलिस रिमांड पर

Edited By Mohit,Updated: 23 Feb, 2019 04:39 PM

behbal kalan shot case paramraj singh umranangal

बहिबल कलां गोलीकांड और बेअदबी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की तरफ से गिरफ्तार किए गए आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को 4 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा फरीदकोट की अदालत में पेश किया गया।

फरीदकोटः बहिबल कलां गोलीकांड और बेअदबी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की तरफ से गिरफ्तार किए गए आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को 4 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा फरीदकोट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उमरानंगल को 26 जनवरी तक 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एस.आई.टी. ने उमरानंगल से पूछताछ के लिए 10 दिनों के और पुलिस रिमांड की मांग की थी।

बता दें कि परमराज उमरानंगल इस मामले में रिहासत में लिए गए पुलिस के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एस.आई.टी. ने पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा को भी गिरफ्तार किया था । शर्मा के खुलासों के बाद ही उमरानंगल को गिरफ्तार किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!