चंडीगढ़ में ATM तोडऩे की कोशिश, मुंबई में बज गया अलार्म

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Dec, 2020 10:34 AM

attempt to break atm in chandigarh alarm sounded in mumbai

मौके पर पहुंची मलोया थाना की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

चंडीगढ़ (सुशील राज) : डड्डूमाजरा में चोरों ने एच.डी.एफ.सी. बैंक का ए.टी.एम. तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश की। ए.टी.एम. से छेड़छाड़ होते ही मुंबई स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक में अलार्म बजा और उन्होंने  ए.टी.एम. के सामने दुकानदार से संपर्क किया। 
कैमिस्ट शॉप मालिक मौके पर पहुंचा और मशीन टूटने की जानकारी पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी। मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। कैमिस्ट शाप मालिक निर्मल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए ए.टी.एम. में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे देख रही है।

फोन आने के बाद मौके पर गया तो मशीन टूटी थी
डडूमाजरा निवासी निर्मल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी डड्डूमाजरा मार्कीट में साईं मैडीसिन नाम से कैमिस्ट शॉप है। रविवार को उसे मुंबई स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारी ने फोन कर बताया कि उनकी कैमिस्ट शॉप के सामने उनके बैंक के ए.टी.एम. को तोड़कर नगदी निकलने की कोशिश की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही निर्मल ए.टी.एम. में गया तो मशीन टूटी हुई थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फोरैंसिक टीम ने मौके पर आकर ए.टी.एम. से चोरों के फिंगर प्रिंट जब्त किए। मलोया थाना पुलिस ने बताया कि इसी कॉलोनी के युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में लगी हुई है।

5 दिन पहले मशीन तोड़ते हुए पकड़ा था युवक को
25 दिसम्बर की रात को पुलिस ने सैक्टर-38 स्थित बूथ में एस.बी.आई. का ए.टी.एम. तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश कर रहे एक युवक को गश्त कर रहे जवानों ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!