कुत्ते का किसी के प्लाट में जाना मालिक को पड़ा भारी, हुआ जानलेवा हमला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Dec, 2020 04:33 PM

attack on young man due to dog

जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुरजीत राज ने बताया कि बलराजदीप सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव मीर कचाना ने पुलिस को....

कंलानौर(वतन): पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुरजीत राज ने बताया कि बलराजदीप सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव मीर कचाना ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बीते दिनों वह पशुओं का चारा लेने के लिए खेतों मे जा रहा था। जब वह आरोपी दानियल मसीह के प्लाट के पास पंहुचा तो आरोपी तरसेम मसीह, सुलखन मसीह पुत्र मीया मसीह, दानियल मसीह, एस.एस.राना, नथानियल पुत्र तरसेम मसीह निवासी मीर कचाना ने उसे रोक कर दस्ती हथियारों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। 

बलराजदीप सिंह द्वारा शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले के बाद से ही आरोपी फरार हैं और पुलिस द्वारा उनकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का कुत्ता आरोपियों के प्लाट में चला गया था जिस कारण यह झगड़ा हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!