पार्टी को मजबूत करना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य और लक्ष्य होना चाहिए : अश्वनी शर्मा

Edited By swetha,Updated: 30 Jan, 2020 08:50 AM

ashwani sharma

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा गुरु नगरी पहुंचे, जिनका जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

अमृतसर(कमल): भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा गुरु नगरी पहुंचे, जिनका जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्वेत मलिक, प्रवीण बंसल, जीवन गुप्ता, राकेश गिल, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, राजेश हनी, केवल कुमार, राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा भी उपस्थित थे।

शर्मा ने श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे, जहां जरनैल सिंह ढोट ने उनका स्वागत किया। सूचना केंद्र में शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। शर्मा जलियांवाला भी बाग गए। खन्ना स्मारक पहुंचने पर डा. राम चावला ने उनका स्वागत किया। यहां शर्मा ने कहा कि सभी नेता व कार्यकत्र्ता पार्टी के हित में एकजुट होकर कार्य करें, पार्टी को मजबूत करना कार्यकत्र्ताओं का कत्र्तव्य और लक्ष्य भी होना चाहिए। 

उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते कहा कि पंजाब में अब भाजपा का दौर शुरू हो चुका है और कांग्रेस ने 1 साल के शासन में जनता को परेशान कर इसे और आसान कर दिया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पंजाब में लागू करवाने के लिए 88662-88662 पर अधिक से अधिक मिस्ड काल करवाने का वर्करों से आह्वान किया, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश से आए हिंदुओं, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों को भारत की नागरिकता हासिल हो सके। वहीं दिनेश कुमार व श्वेत मलिक ने भी पार्टी मजबूत करने का आह्वान किया। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!