BJP की खातिर कपड़े तक फटवाए, लेकिन मिला क्या अरूण नारंग को… पढ़ें Inside Story

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2023 04:26 PM

arun narang join aap read inside story

वहीं सी.एम. मान ने आप में शामिल होने पर अरुण नारंग का स्वागत किया है।

पंजाब डेस्क: अबोहर से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने भाजपा छोड़ आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। दरअसल, सुनिल  जाखड़ के भाजपा प्रधान बनने के कारण अरुण नारंग पार्टी से नाराज चल रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण नारंग ने कहा कि संदीप जाखड़ हो या सुनील जाखड़ उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। वहीं सी.एम. मान ने आप में शामिल होने पर अरुण नारंग का स्वागत किया है।

बड़ी खबर: मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग को किसानों ने घेरा, कपड़े तक  फाड़े - protest against bjp leader arun narang in malout by farmers-mobile

किसानों से भागकर बचाई थी जान
बता दें कि मलोट में अरुण नारंग पर किसानों द्वारा कातिलाना हमला हुआ था। पिछले साल भाजपा के खिलाफ कृषि कानूनों के विरोध में  किसानों का आंदोलन चला था, जिसके तहत किसान उग्र हो गए थे। किसानों की भारी भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख तक पोतने की कोशिश की थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी करके अरुण नारंग का बचाव किया था। और तो और उसे अर्द्धनग्न हालत में एक दुकान में ले जाकर बंद कर दिया था। 

बड़ी खबर: मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग को किसानों ने घेरा, कपड़े तक  फाड़े - protest against bjp leader arun narang in malout by farmers-mobile

बता दें कि पिछले दिनों सुनील जाखड़ ने भाजपा के पूर्व विधायक अरूण नारंग के निवास पर उनसे मुलाकात की थी। पता चला है कि करीब एक घंटे तक बंद कमरे में दोनों के बीच राजनीति पर गहन चर्चा हुई थी। बैठक के बाद ही दोनों में  मनमुटाव दूर होने संबंधी किसी प्रकार के संकेत नजर नहीं आए थे।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!