Amritsar : हथियारों के बल पर लुटेरों ने कर्मी को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 May, 2024 12:38 AM

amritsar robbers target employee with weapons

लूट, चोरी की घटनाओं में विस्तार होना चिंता का विषय है। हथियारों के बल पर 6 अज्ञात व्यक्ति प्राइवेट कर्मी को अपना निशाना बनाते हुए 2 मोबाइल, पर्स, जरुरी दस्तावेज छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना सरहाली की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए न्याय की मांग...

तरनतारन  (रमन): लूट, चोरी की घटनाओं में विस्तार होना चिंता का विषय है। हथियारों के बल पर 6 अज्ञात व्यक्ति प्राइवेट कर्मी को अपना निशाना बनाते हुए 2 मोबाइल, पर्स, जरुरी दस्तावेज छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना सरहाली की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए न्याय की मांग की है।

जानकारी देते हुए कोमलप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी माहल ने बताया कि वह प्राइवेट सीमेंट कंपनी में बतौर कर्मी तैनात है। दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मल्ल मोहरी से ढोटियां की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव शिंगारपुर नजदीक मोटरसाइकिल सवार 6 अज्ञात व्यक्तियों ने उसका घेराव कर लिया। इनके पास 2 रिवाल्वर मौजूद थे। हथियारों के बल पर अज्ञात व्यक्ति पर्स (इसमें 1,500 रुपए, ए.टी.एम. कार्ड, मोटरसाइकिल की चाबी, जरुरी दस्तावेज मौजूद थे), 2 मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस पूरी घटना की सूचना उसने थाना सरहाली की पुलिस को दर्ज करवा दी है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!