Lok Sabha Election: अमृतसर में गरजे राहुल गांधी, विरोधियों पर साधे तीखे निशाने

Edited By Kamini,Updated: 25 May, 2024 07:37 PM

rahul gandhi reached amritsar today

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी के चलते अब पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी 3 रैलियां करेंगे, जिसके चलते राहुल गांधी आज अमृतसर  में मीकांकोट में रैली को संबोधित ने पहुंचे।

अमृतसर : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी के चलते अब पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी 3 रैलियां करेंगे, जिसके चलते राहुल गांधी आज अमृतसर  में मीकांकोट में रैली को संबोधित ने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अमृतसर में आकर उन्हें काफी शान्ति मिली है। अमृतसर गुरु की नगरी है क्योंकि जहां पर श्री दरबार सहिब है। इस दौरान राहुल गांधी ने अमृतसर से उम्मीदवार गुरजीत औजला के पक्ष में संबोधित किया है। 

बीजेपी संविधान पर कर रही आक्रमण :

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये कोई मामूली चुनाव नहीं हैं, आजादी के बाद से ये दूसरे तरीके के चुनाव हैं। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सीनियर नेता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। पहली बार हिन्दुस्तान में बीजेपी की पार्टी के नेताओं ने कहा कि अगर हम चुनाव जीत जाएंगे तो इस संविधान को बदल देंगे, रद्द कर देंगे, फाड़ देंगे और दूर फैंक देंगे। लोग सोचते हैं के ये संविधान 70-80 साल पुरानी सोच है, लेकिन ऐसा नहीं है ये हजारों साल पुरानी सोच है। अगर आप ध्यान से देखेंगे इसमें श्री गुरुनानक देव जी की सोच नजर आएगी। आज बीजेपी के लोग सामने आकर कह रहे हैं कि श्री गुरुनानक देव जी की सोच को खत्म कर देंगे। इसके साथ ही डॉ. अम्बेदकर की सोच पर भी आक्रमण कर रहे हैं। आपको बता दूं कि इस संविधान की नींव श्री गुरु नानक देव की जी सोच है और ऐसे हिन्दुस्तान में अलग-अलग महा पुरुषों ने वहीं सोच देश के सामने रखी थी। 

मोदी ने किसानों छोड़ अमीरों का किया कर्जा माफ : 

पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। तीन काले कानून लाए और जब पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसान सड़कों पर उतरे तो नरेंद्र मोदी ने आतंकवादी कहा, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 16 लाख करोड़ रुपए 22 लोगों का कर्जा माफ किया लेकिन पंजाब के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया है। मोदी ने साफ कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे तो उनकी आदत बिगड़ेगी। अंडानी अम्बानी का कर्जा माफा हो जाता है लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं होता। 

भारत जोड़ो यात्रा दौरान किसानों रखी थी 3 बातें : 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें किसानों 3 चीजें बोली थी। किसानों ने कहा था कि अडानी अम्बानी का कर्जा माफ हो रहा है लेकिन उनका क्यों नहीं। दूसरी बात बाजारों में सभी चीजों का रेट फाइनल होता है लेकिन किसानों की फसल का कोई मुल्य नहीं होता। हर प्रोडक्ड्स के लिए उन्हें सही दाम नहीं मिलता। तीसरी बात नरेंद्र मोदी की बीमा योजना जिससा 16 कंम्पिनयों को फायदा होता है लेकिन किसानों को नुकसान हो रहा है। जब ई-मेल भेजते हैं तो कंपनी वाले कहते हैं कि बीमा का पैसा नहीं दे सकते। 

कांग्रेस सरकार करेगी किसानों का कर्जा माफ :

राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे यूपीए ने किसानों का कर्जा माफ किया था। उसी तरह कांग्रेस किसान पंजाब सहित देश के किसानों का कर्जा माफ करने जा रही है। हम सरकार में एक ग्रुप बनाएंगे जो किसानों की जानकारी तैयार करेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार कर्जा माफ करेगी। 
ग्रुप किसानों की आर्थित व्यवस्था की जांच करेगा जिसके बात जरूरतमंद किसानों का कर्जा माफा कर दिया जाएगा।  इसके अलावा इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों को एमएसपी देने जा रही है। इसके अलावा फ्रैंडली बीमा योजना बनेगी और 30 दिनों के अंदर किसानों के खातों में पैसा चला जाएगा। 
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को लगता है कि परमात्मा ने उनको चुना है और सिर्फ उनको ही चुना है। हस सब लोग तो बायोलॉजिकल हैं। हमें परमात्मा नहीं चुना है। 

महिलाओं के खाते में आएंगे हर महीने पैसे :

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 साल उन्होंने सिर्फ अंदानी अंबानी के बारे में ही सोचा है उन्होंने 22 अरबपति बनाए और हम करोड़ों लाखपति बनाएंगे। हम महालक्ष्मी योजना ला रहे हैं जिसके तहत देश के सभी गरीब लोगों की सूची बनेगी और हर परिवार की एक महिला को चुना जाएगा। हर गरीब महिला के बैंक अकाउंट में  4 जुलाई की सुबह 9 बजे इंडिया गंठबंधन की तरफ से 8500 रुपए आएंगे। इसी तरह हर महीने ऐसे ही हर गरीब परिवार के बैंक खाते में पैसे जाएंगे। साल का एक लाख रुपए खाते में जाएंगे, सूची में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के परिवारों को शामिल किया जाएगा। 

नरेंद्र मोदी ने पैसों के विदेशों में खर्च किए हैं, जमीनें खरीदी, होटल खरीदें, लेकिन गरीब परिवार अपनी जरूरत की चीजें खरीदेंगे। इसी के साथ व्यापार भी बढ़ेगा। इंडिया गठबंधन गरीबों के जेब में पैसा डालेगा, जिससे देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। आपकी आमदन को जून के बाद दोगुना कर दियाजाएगा। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को  रोजगार देंगे, लेकिन नोट बंदी कर दी, जीएसटी लगा दी। अंबानी अंदानी रोजगार नहीं दे सकते। रोजगार छोटी-छोटी फैक्टरी दे सकती है। 30 लाख नौकरियां आज हिन्दुस्तान में खाली, जिसे सरकार आते ही भरा जाएगा। ग्रैजुएट, डिप्लोमा होल्डर को सरकारी अस्पतालो, कालेजों, दफ्तरों एक साल नौकरी का अधिकारी मिलेगा व ट्रेनिंग की जाएगी। हर खाते में पैसे जाएंगे। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!