अमृतपाल सिंह व उसके साथियों से जुड़ी बड़ी खबर, हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज
Edited By Kalash,Updated: 26 Feb, 2024 11:21 AM

वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह व उसके साथियों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है
पंजाब डेस्क : वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह व उसके साथियों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल सिंह व उसके साथियों पर लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट को हटाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई होगी। इस सुनवाई के दौरान डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट व केंद्र सरकार सहित अन्यों द्वारा रिपोर्ट पेश की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Kisan Andolan: पंजाब-दिल्ली के लिए Airlines ने फिर बढ़ाए रेट, जानें अब कहां तक पहुंची कीमत
आपको बता दें कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह व उसके साथी भूख हड़ताल पर हैं। उनके द्वारा पंजाब की जेल में शिफ्ट किए जाने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को रोडे गांव से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया था। इस जेल में उसे व उसके साथियों को लगभग एक साल होने वाला है और उन्होंने एन.एस.ए. हटाने के लिए कानूनी जंग शुरू की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here