सबसे प्यारा दोस्त... Ammy Virk ने राजवीर जवंदा की याद में शेयर की Emotional Post

Edited By Kamini,Updated: 18 Oct, 2025 03:55 PM

ammy virk shared an emotional post in memory of rajvir jawanda

मशहूर पंजाबी गायक Ammy Virk ने गायक राजवीर जवंदा के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है।

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक Ammy Virk ने गायक राजवीर जवंदा के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है। एमी विर्क ने गायक हर्फ चीमा के साथ मिलकर अपने करीबी दोस्त राजवीर जवंदा को अलविदा कहते हुए भावुक नोट शेयर किया है। शेयर की गई पोस्ट में दोनों पंजाबी सितारों ने जवंदा की प्रार्थना सभा की कई तस्वीरें शेयर कीं।

PunjabKesari

भावुक पोस्ट शेयर करते हुए Ammy Virk ने लिखा, "अलविदा, मेरे दोस्त... एक अनोखा अंदाज- 6 फीट लंबा शरीर, हाथों में घुंघरू, पैरों में जूते। वह अपने साथ अनगिनत दुआएं और ढेर सारा प्यार ले गए। लोगों का गौरव चला गया, हमारा सबसे प्यारा दोस्त हमें छोड़कर चला गया।"

PunjabKesari

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में राजवीर जवंदा का निधन हो गया। 27 सितंबर को सोलन जिले के बद्दी के पास शिमला जाते समय वह घायल हो गए थे। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। वह 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे और इलाज दौरान 8 अक्टूबर को 35 साल की उम्र में निधन हो गया। राजवीर  जवंदा के परिवार में पत्नी, मां और दो बच्चे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!