पंजाब में सुबह 5 बजे आई आफत! डेरा प्रेमी सहित इतने लोगों ने संभाला मोर्चा

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2025 04:28 PM

alarm bells rang in punjab at 5 am

पंजाब के लोगों के लिए नई मुसीबत वाली खबर है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के सुनाम के नजदीकी गांव खडियाल में कल सुबह 5 बजे नहर में 50 फीट लंबा फाड़ हो गया था। नहर के तेज बहाव के कारण गैप की स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण गैप को भरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर ए.डी.सी. संगरूर अमित बैंबी, एस.डी.एम. सुनाम प्रमोद सिंगला व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। ए.डी.सी. संगरूर अमित बैंबी ने कहा कि इसे अस्थायी तौर पर प्लग किया गया है और इसे स्थायी तौर पर प्लग कर दिया जाएगा। यह भी जांच की जाएगी कि जहां हम खड़े हैं, वहां सड़क तो है लेकिन जहां गैप है, वहां सड़क दिखाई नहीं दे रहीं है, सड़क भी खत्म हो चुकी है।

बता दें कि  इस समय करीब 150 लोग लगे हुए हैं जिनमें नहरी विभाग के 40, नरेगा के 50 से अधिक और डेरा प्रेमी 50 से अधिक लोग यहां काम कर रहे हैं। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!