अकाली दल के चल रहे घटनाक्रम के बीच CM Mann की एंट्री, साधे तीखे निशाने

Edited By Urmila,Updated: 11 Aug, 2025 03:48 PM

akali dal cm mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब शिरोमणि अकाली दल बिखरने लगा है।

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब शिरोमणि अकाली दल बिखरने लगा है, इसीलिए सुखबीर बादल पार्टी छोड़कर गए नेताओं को वापस बुलाने की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि शिरोमणि अकाली दल 1920 में शुरू हुआ था और 2019 में खत्म हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगर अकाली दल कोई जांच कमेटी बनाना चाहे तो उसे 11 सदस्य भी नहीं मिल रहे, इसलिए कमेटी भी 5 या 3 सदस्यों वाली बनानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का इतिहास मोर्चों और कुर्बानियों का रह चुका है। पहले माना जाता था कि अगर व्यक्ति बिगड़ जाए तो उसे अकाली दल में भर्ती करा दो, वह सुधर जाएगा, लेकिन अब उल्टा हो रहा है। अगर आज आप किसी अच्छे और नेक इंसान को अकाली दल में शामिल करा देंगे, तो वह या तो चिट्टा बेचने लगेगा या खाने लगेगा।

सीएम मान ने यह भी कहा कि प्रकाश सिंह बादल खुद सुखबीर बादल को कहते रहे हैं कि अपने साले को काबू में रखो, लेकिन सुखबीर ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल अक्सर कहते हैं कि पंजाब में जो भी विकास हुआ है, वह बादल साहब ने किया है, लेकिन हकीकत में कोई विकास दिखाई नहीं देता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!