B'day वाले दिन 10 वर्षीय बच्ची के साथ घटा हादसा, मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2024 01:27 PM

accident happened with a 10 year old girl on her birthday

रामपुरा फूल में जन्मदिन वाले दिन 10 वर्षीय लड़की की मौत होने की सूचना है। इस दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बठिंडा : रामपुरा फूल में जन्मदिन वाले दिन 10 वर्षीय लड़की की मौत होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा फूल में बीती रात पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की (10) की सांप के काटने से मौत हो गई, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि गत दिन लड़की का जन्म दिन था और इसी दिन उसकी मौत हो गई।

जानकारी देते हुए लड़की के मामा कुलविंदर सिंह दुल्लेवाला ने बताया कि उनकी भतीजी हरसिमरन कौर पुत्री गुरजंट सिंह निवासी गांव लोपो बीती रात घर के आंगन में लेटी हुई थी। कूलर के नीचे ठंड लगने के बाद वह अपने बेडरूम में गई जहां बिस्तर पर पहले से ही एक सांप लेटा हुआ था। इसी बीच लड़की को सांप ने डस लिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे परिवारा वाले उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की को सांप ने 2 बार काटा था, जिससे वह बेहोश हो गई और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!