दिन चढ़ते ही उजड़ गया परिवार! भयानक हादसे में बाप-बेटे की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2024 09:44 AM

accident 2 died

यहां दिन चढ़ते ही एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,

मोगा: सुबह-सुबह मोगा से बुरी खबर आ रही है। यहां दिन चढ़ते ही एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा बुघीपुरा गांव के पास हुआ और मृतक पिता-पुत्र मोगा के महिरो गांव के बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार बुघीपुरा-बरनाला बाईपास रोड पर एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक उनकी मदद करने की बजाय मौके से भाग गया। समाज सेवा सोसायटी के सदस्य उन्हें सोसायटी के आपातकालीन वाहन से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को मोगा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!