AAP MLA गोगी की मौ'त पर CM मान की पत्नी व अमन अरोड़ा का Tweet

Edited By Urmila,Updated: 11 Jan, 2025 12:17 PM

aap mla gogi

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई।

चंडीगढ़/लुधियाना: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है, वहीं उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान के साथ-साथ अमन अरोड़ा ने भी दुख व्यक्त किया है।

mla gurpreet

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि लुधियाना पश्चिम से उनकी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की दुखद खबर मिली। इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दें। परमात्मा परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करे।

gurpreet gogi

पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लिखा कि लुधियाना से विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति उनती गहरी संवेदनाएं। उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति मिले। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!