पुल के नीचे खड़े मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा, एक को यूं खींच ले गई मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 20 Aug, 2024 03:38 PM

a tragic accident happened with the workers standing under the bridge

अबोहर मलोट रोड पर गांव बल्लुआना में निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़े 2 मजदूरों पर आज सुबह एक बड़ा पत्थर गिर गया।

अबोहर : अबोहर मलोट रोड पर गांव बल्लुआना में निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़े 2 मजदूरों पर आज सुबह एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस हादसे के दौरान एक युवा युवक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवा मजदूर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लुआना निवासी लक्खा (28) पुत्र राज कुमार कल अपनी बहनों से राखी बंधवाने के बाद मजदूरी करने के लिए आज सुबह घर से निकला था। वह अपने दोस्त मंदीप पुत्र गुलजार के साथ बल्लुआना में निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़ा होकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुल के ऊपर ट्रक की टक्कर से एक बड़ा पत्थर दोनों के ऊपर गिर गया। इससे लक्खा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनदीप सिंह घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करना पड़ा। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!