ट्रेन के नीचे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2025 12:12 AM

a person committed suicide by jumping under a train

आज स्थानीय बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का समाचार मिला है।

सुनाम ऊधम सिंह वाला (बांसल) : आज स्थानीय बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का समाचार मिला है। सुनाम ऊधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी के प्रभारी सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानकपुरा मोहल्ला सुनाम निवासी दीवान चंद (55) पुत्र सुखदेव राम के कोई संतान नहीं थी। जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था। जिसके कारण उसने आज शाम करीब 3.45 बजे स्थानीय बस स्टैंड के पास धुरी से जाखल जा रही मालगाड़ी के नीचे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी नवजोत कौर और भतीजे अजय कुमार के बयानों पर आईपीसी की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!