कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड में नया मोड़, सोशल मीडिया इस पोस्ट से बढ़ी सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Dec, 2025 11:58 PM

a new twist in the murder case of kabaddi player rana balachauria

मोहाली के सोहाना में हुए कबड्डी खिलाड़ी और टूर्नामेंट प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं रह गई है, बल्कि यह मामला गैंगवार का रूप ले चुका है। हत्या के कुछ ही घंटों बाद बंबीहा गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट ने...

पंजाब डैस्क : मोहाली के सोहाना में हुए कबड्डी खिलाड़ी और टूर्नामेंट प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं रह गई है, बल्कि यह मामला गैंगवार का रूप ले चुका है। हत्या के कुछ ही घंटों बाद बंबीहा गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट ने इस वारदात को नया मोड़ दे दिया है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का दावा किया गया है।

पोस्ट में बंबीहा गैंग के नाम से दावा किया गया कि राणा बलाचौरिया की हत्या जानबूझकर की गई और इसके पीछे कथित तौर पर पुराने गैंग विवाद और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी रंजिश बताई गई। गैंग की ओर से यह भी कहा गया कि उनका कबड्डी खेल से कोई विरोध नहीं है, बल्कि वे कुछ खास लोगों के दखल के खिलाफ हैं। इस बयान ने साफ कर दिया है कि मामला खेल से ज्यादा आपराधिक नेटवर्क और आपसी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है।

गौरतलब है कि सोमवार को सोहाना साहिब में चल रहे कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान बाइक और बोलेरो कार में सवार हमलावर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वे सेल्फी लेने के बहाने राणा बलाचौरिया के पास आए और अचानक फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से राणा बलाचौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और टूर्नामेंट को तुरंत रोक दिया गया।
 
मोहाली के एसएसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। शुरुआती जांच में बंबीहा गैंग की भूमिका की आशंका जताई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए दावों की भी तकनीकी और कानूनी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!