लुधियाना में तैनात ACP के घर लगी भयानक आग, मंजर देख दहले लोग

Edited By Urmila,Updated: 22 Oct, 2025 05:26 PM

a massive fire broke out at acp s house in ludhiana

शहर के बहादुरपुर इलाके में स्थित न्यू.एन्क्लेव में बीती रात लुधियाना में तैनात ए.सी.पी. अनिल भनोट के घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे से आग की लपटें उठने लगीं।

 होशियारपुर (जैन): शहर के बहादुरपुर इलाके में स्थित न्यू.एन्क्लेव में बीती रात लुधियाना में तैनात ए.सी.पी. अनिल भनोट के घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने इस बारे निचली मंजिल पर मौजूद पारिवारिक सदस्यों को सचेत किया। यह घटना रात करीब 9.15 की बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें काफी दूर-दूर तक दिखाई पड़ रही थीं। इस दौरान मंजर देख लोग दहल गए।  

फायर कर्मियों ने सूझ बूझ से काम लेते हुए करीब पौने घंटे में आग पर काबू पाया तथा इसे आस पास फैलने से रोका। लेकिन तब तक कमरे में पड़ा घरेलू सामान अग्नि भेंट चढ़ चुका था। सौभाग्यवश घर के सभी सदस्य निचली मंजिल में होने के कारण सुरक्षित रहे। आग लगने का कारण दीवाली पर आस पास चल रहे पटाखे अथवा आतिशबाजी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। संपर्क करने पर ए.सी.पी. अनिल भनोट ने कहा कि फायर कर्मियों की फौरी कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!