त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा! लुधियाना से समस्तीपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2026 11:19 AM

a festive season gift from the railways

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एकतरफा

फिरोजपुर (कुमार): त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एकतरफा अनारक्षित (जनरल) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फिरोजपुर मंडल के DRM कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंबर 04684 (लुधियाना-समस्तीपुर) लुधियाना से रात 8 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस स्पेशल ट्रेन की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!