पंजाब की बेटी ने सफलता की नई मिसाल की कायम, कनाडा पुलिस में निभाएंगी जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2026 12:47 AM

a daughter of punjab sets a new benchmark of success

पंजाब की एक युवती ने अपनी मेहनत और लगन से विदेश में सफलता की नई मिसाल कायम की है। मोगा जिले के गांव मल्लके की रहने वाली जसदीप कौर बराड़ का चयन कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर के पद पर हुआ है, जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

पंजाब डैस्क : पंजाब की एक युवती ने अपनी मेहनत और लगन से विदेश में सफलता की नई मिसाल कायम की है। मोगा जिले के गांव मल्लके की रहने वाली जसदीप कौर बराड़ का चयन कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर के पद पर हुआ है, जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

परिवार के अनुसार, जसदीप कौर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मोगा में पूरी की और 12वीं के बाद अपने मामा के कहने पर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गईं। वहां उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की और पुलिस में भर्ती होने का सपना देखा।

हालांकि, उनकी राह आसान नहीं रही। पहली बार जब उनका पुलिस भर्ती का टेस्ट होना था, उस दौरान वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हुई थीं, जिसके कारण उनका टेस्ट छूट गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी में जुट गईं। इसके बाद कड़ी मेहनत और लगन के बल पर जसदीप ने दोबारा परीक्षा दी और अब कनाडा पुलिस में पीस ऑफिसर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है।

जसदीप के पिता, जो गांव मल्लके के सरपंच हैं, ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही मेहनती रही है और उसने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास किए। जसदीप की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके में गर्व और खुशी की लहर है। यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विदेश में जाकर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!