घर से ट्यूशन पढ़ने गया 13 वर्षीय युवक भेदभरी हालत में लापता, पुलिस के हाथ खाली

Edited By Urmila,Updated: 09 Aug, 2024 03:12 PM

a 13 year old boy who had gone from home to take tuitions has gone missing

एक करीब 13 वर्ष का लड़का 5 अगस्त से भेदभरी हालत में लापता है। यह लड़का शाम के समय घर से पैदल ट्यूशन पढ़ने के लिए बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर में गया था।

फिरोजपुर (कुमार): एक करीब 13 वर्ष का लड़का 5 अगस्त से भेदभरी हालत में लापता है। यह लड़का शाम के समय घर से पैदल ट्यूशन पढ़ने के लिए बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर में गया था जिसका आज 4 दिन बीत जाने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना को लेकर बच्चों की मां द्वारा दी गई लिखती शिकायत और बयानों के आधार पर थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि बच्चे की मां बिमला देवी पत्नी रामदुलारे वासी बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर ने पुलिस को दिए लिखती शिकायत और बयानों में बताया है कि उसके घर में कोई बच्चा न होने के कारण उसने अपने भांजे दिलबहादुरपाल पुत्र सुंदर वासी अंबाला कैंट से करीब 9 वर्ष पहले लड़के अनमोल को गोद लिया था, जिसकी अब उम्र करीब 13 वर्ष है और अनमोल उसके और उसके पति के साथ रह रहा है । बिमला देवी के अनुसार 5 अगस्त 2024 को रोजाना की तरह बच्चा दोपहर 2:00 बजे स्कूल से घर आया और शाम करीब 5:00 बजे घर से स्कूल वाला बैग लेकर बस्ती टैंका वाली की गली नंबर 16 में ट्यूशन पढ़ने के लिए पैदल चला गया जो अब तक वापस नहीं लौटा ।उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बच्चे का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!