परिवार ने खेलने पर लगाई डांट तो 7वीं कक्षा की छात्रा ने कर ली आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Nov, 2020 03:19 PM

7th class student commits suicide after family scolded for playing

पुलिस चौंकी बलटाना के अधीन पड़ते हरमिलाप नगर में 7वीं कक्षा में पढ़ती एक 13 वर्षीय बच्ची ने अपने ही घर में फंदा लगा कर......

जीरकपुर(मेशी): पुलिस चौंकी बलटाना के अधीन पड़ते हरमिलाप नगर में 7वीं कक्षा में पढ़ती एक 13 वर्षीय बच्ची ने अपने ही घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शगुन (13) हरमिलाप नगर में दुकान नंबर-14 के ऊपर बने घर में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह खेलने के लिए गई थी। जब वह वापस आई तो उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे डांटा।

शाम करीब 6 बजे, जब शगुन का परिवार नीचे दुकान में था तो उसने ऊपर अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बलटाना चौंकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल भेज दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!