हुकूमत अल्पसंख्यक कौमों को दबाने के लिए तत्पर: जत्थेदार हरप्रीत

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2019 11:01 AM

5th international seminar

दमदमी टकसाल की तरफ से संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा के नेतृत्व में श्री गुरु नानक कॉलेज मोगा में दमदमी टकसाल के मौजूदा हैडक्वार्टर गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता की स्थापना को समर्पित 5वां अंतर्राष्ट्रीय सैमीनार करवाया गया।

मोगा (गोपी): दमदमी टकसाल की तरफ से संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा के नेतृत्व में श्री गुरु नानक कॉलेज मोगा में दमदमी टकसाल के मौजूदा हैडक्वार्टर गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता की स्थापना को समर्पित 5वां अंतर्राष्ट्रीय सैमीनार करवाया गया। 

सैमीनार की अध्यक्षता करते श्री अकाल तख्त जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने पंथक मुद्दों प्रति विद्वानों में संवाद करने के लिए दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हुकूमत अल्पसंख्यक कौमों को दबाने के लिए तत्पर है। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने कहा कि कौम की विचारधारा और सिद्धांत पर हो रहे बौद्धिक हमलों को रोकने के लिए बड़े प्रयास करने की जरूरत है। संत प्रदीप सिंह बोरेवाल ने बाबा हरनाम सिंह खालसा द्वारा किए जा रहे पंथक कामों की प्रशंसा की।

मुख्य मेहमान निर्मल सिंह  प्रधान चीफ खालसा दीवान ने भिंडरावालों की आध्यात्मिकता पर रोशनी डाली। इस दौरान डा. कुलविन्द्र सिंह, डा. परमजीत कौर, हरविन्द्र सिंह और डा. गुरतेज सिंह ने विचार रखे। दमदमी टकसाल प्रमुख ने मौजूदा हैडक्वार्टर गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता की स्थापना की शताब्दी मौके पर मेहता चौक में 23, 24 व 25 अक्तूबर को हो रहे संकल्प समागमों में लोगों से पहुंचने की अपील की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!