कार सवार 5 व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 14 Jun, 2025 03:50 PM

5 people travelling in the car arrested

थाना ममदोट पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर कार सवार पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की संख्या में नशीली गोलियां बरामद की है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): थाना ममदोट पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर कार सवार पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की संख्या में नशीली गोलियां बरामद की है। उक्त मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना ममदोट के एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि मनप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी बोड़ीयां, रमन सिंह पुत्र पिशंबर सिंह वासी कलेवाला, कुलवंत सिंह पुत्र अनोख सिंह वासी राउके हिठाड़, मनदीप कुमार पुत्र जतिन्द्र कुमार वासी खाईफेमेके और गुरविन्द्र सिंह पुत्र शमशेर सिंह वासी नानकपुरा नशीले कैप्सूल बेचने के आदि है और आज भी वह दाना मंडी ममदोट के पास मारुती सियाज कार नंबर डीएल--1सीआर-4805 पर सवार भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे है जिस पर पुलिस ने छापेमारी करके सभी लोगों को कार सहित गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 45 हजार नशीले कैप्सूल प्रैगलीन बरामद किए है। मामलें की जांच कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!