लुधियाना में 10 करोड़ से अधिक की हैरोइन सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 23 Jan, 2020 05:16 PM

4 arrested with heroin in ludhiana

एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज द्वारा 4 नौजवानों को 2 किलो 20 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया है............

लुधियाना (नरिंदर): एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज द्वारा 4 नौजवानों को 2 किलो 20 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया है, जबकि इनका पांचवां साथी भागने में सफल हो गया। बरामद हैरोइन की कीमत 10 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।

प्रैस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर टिब्बा नहर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक लैंसर कार आती दिखाई दी, जिसको शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसमें से दो किलो 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार को काबू कर लिया गया, जबकि इनका पांचवां साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए नौजवानों पर पहले भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!