जेल में बैठ सरगना चला रहा था फर्जी RC बेचने का कारोबार, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 22 May, 2024 05:16 PM

4 accused arrest by police

वाहनों की नकली आर.सी. बना कर 40 से 80 हजार रुपए में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सोहाना थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मोहाली : वाहनों की नकली आर.सी. बना कर 40 से 80 हजार रुपए में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सोहाना थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात है कि गिरोह का सरगना मौजूदा समय में नाभा जेल में बंद था और वह वहीं नकली आर.सी. तैयार करने का अपना कारोबार चला रहा था। 

आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी हीरा सिंह के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान हर्ष, अर्जुन निवासी सुहाना और सरवन निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 17 नकली आर.सी. बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते काले कार्ड, 2 कलर प्रिंटर, एक लैपटॉप और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। इनका प्रयोग कर आरोपी नकली आर.सी. तैयार करते थे। वह एक आर.सी. बनाने के लिए 40 से 80 हजार रुपये वसूल करते थे।    

सरगना के खिलाफ पहले भी दर्ज है आपराधिक मामले

पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरोह के सरगना हीरा सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2022 में जीरकपुर थाने में इसी किसी तरह की जाली आर.सी. और दस्तावेज बनाए जाने से संबंधित केस दर्ज है, जबकि 2023 में उसके खिलाफ सिटी खरड़ थाना पुलिस में हत्या का मामला दर्ज है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!