Punjab की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, इस नेता की Congress में वापसी

Edited By Kamini,Updated: 27 Nov, 2024 04:55 PM

moga  dharampal returns to congress

पंजाब की राजनीति में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी नेताओं का दलबदल कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि, पूर्व विधायक महेशइंदर सिंह निहाल सिंह वाला के बेटे धर्मपाल की कांग्रेस में दोबारा वापसी हो गई है। 

आपको बता दें कि पूर्व विधायक महेश इंदर सिंह निवाल सिंह वाला और उनके बेटे को पार्टी ने जनवरी 2024 में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरअसल, पूर्व विधायक महेश इंदर सिंह और उनके बेटे धर्मपाल 20 जनवरी 2024 मोगा में आयोजित सिद्धू की रैली में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस पार्टी के अलग रैलियां निकाल रहे थे। इस दौरान कई बार पंजाब प्रधान राजा वड़िंग ने उन्हें चेतावनी भी दी थी।  

गौरतलब है कि, पार्टी ने एक पत्र जारी कर धर्मपाल कांग्रेस का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। आपसे अनुरोध है कि आप कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को पुनः शुरू करें तथा पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!