भारत-पाक सीमा पर 360 ग्राम हेरोइन बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 31 Oct, 2018 09:16 PM

360 gms heroin recovered on indo pak border

सीमा सुरक्षा बल फिरोजपुर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी गज्जल से 360 ग्राम हेरोइन बरामद की है।...

जालंधर: सीमा सुरक्षा बल फिरोजपुर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी गज्जल से 360 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

बीएसएफ के प्रवक्ता उपमहानिरीक्षक आर.एस. कटारिया ने आज यहां बताया कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक मुकुल गोयल के निर्देशानुसार सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर की रात बी.एस.एफ. के जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां महसूस करने पर ललकारा तो तस्करों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा बल द्वारा जवाबी गोली चलाने पर तस्कर भाग गए। क्षेत्र की तलाशी लेने पर जवानों को एक प्लास्टिक की बोतल मिली जिसमें 360 ग्राम हेरोइन थी।

कटारिया ने बताया कि बी.एस.एफ. ने इस वर्ष अब तक 189 किलो 842 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 63 लोगों और पांच भारतीय तथा चार पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा दो पाकिस्तानी घुसपैठिए मार गिराए हैं। इसके अतिरिक्त 26 मैग्जीन, छह हैंड ग्रेनेड़, 448 कारतूस, सात भारतीय मोबाइल, नौ सिम कार्ड, सात पाकिस्तानी मोबाइल फोन, 23 पाक सिम कार्ड, 435 ग्राम अफीम, 2350 पाकिस्तानीा रुपए और 16 हथियार बरामद किए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!