Punjab में लगातार 3 Holidays, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज व दफ्तर

Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2024 02:10 PM

3 holidays in punjab

पंजाब में एक बार फिर छुट्टियों की लाइन लग गई हैं

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक बार फिर छुट्टियों की लाइन लग गई हैं। कल से 3 दिन तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दरअसल, 15 से 17 नवंबर तक सरकारी छुट्टियां रहेंगी। सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 15 नवंबर को मनाई जा रही है। जिसके चलते इस दिन पंजाब, चंडीगढ़ समेत कई अन्य राज्यों में आधिकारिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहादत दिवस है, जिसके चलते राज्य सरकार ने 16 नवंबर को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और व्यापारिक इकाइयां बंद रहेंगी।

वहीं अगले दिन 17 नवंबर को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश है। इस दिन देशभर में स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहते हैं। ऐसे में 15 से 17 नवंबर तक 3 दिन स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। अब 3 दिन तक कोई सरकारी काम नहीं होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!