पंजाब में बड़ी वारदात! 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 07 Nov, 2024 01:44 PM

22 year old youth brutally murdered

बटाला के नजदीक गांव चंदू मंझ में एक 22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

गुरदासपुर : बटाला के नजदीक गांव चंदू मंझ में एक 22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा मामले में मुख्य आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।  

इस संबंध में बात करते हुए मृतक के पिता दानिश ने कहा कि वह हलवाई हैं और उनका बेटा अभय भी उसके साथ काम करता था। कुछ दिन पहले उनकी पड़ोसियों से मामूली तकरार हुई थी। गांव की पंचायत ने इसका राजीनामा करवा दिया था। गत देर शाम जब वह घर में मौजूद नहीं था तो कुछ युवक उसके घर आए और उसके बेटे से लड़ाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।       

मामले की जांच कर रहे डी.एस.पी. ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव चंदू मंझ में मामूली विवाद को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक के वारिसों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में मु्ख्य आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और अन्यों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!