विदेश भेजने के नाम पर 20.33 लाख की ठगी, आरोपी पर केस दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 06 Dec, 2025 06:06 PM

20 33 lakh defrauded in the name of sending abroad

थाना तलवंडी साबो पुलिस ने एक व्यक्ति के लड़के को विदेश भेजने की आड़ में उससे 20.33 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बठिंडा (विजय) : थाना तलवंडी साबो पुलिस ने एक व्यक्ति के लड़के को विदेश भेजने की आड़ में उससे 20.33 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। धनंतर सिंह निवासी भागीवांदर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने लड़के को विदेश भेजने के लिए आरोपी जगदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो से बात की थी। 

उक्त आरोपी ने उसके लड़के को विदेश भेजने के एवज में उससे समय समय पर 20.33 लाख रुपये ले लिए। लेकिन आरोपी ने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा व न ही उसके पैसे वापिस किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!