कार सवार 2 तस्कर भारी मात्रा में अफीम सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 Jul, 2025 06:22 PM

2 smugglers arrest with opium

2 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से अफीम तस्करी से जुड़े हुए थे।

मलोट (जुनेजा): जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस कप्तान डॉ. अखिल चौधरी के निर्देशन और डी.एस.पी. मलोट इकबाल सिंह संधू के निर्देशों पर, सिटी मलोट पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उस समय सफलता मिली जब थाना सिटी मलोट की पुलिस ने कार सवार 2 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से अफीम तस्करी से जुड़े हुए थे। 

इस संबंध में थाना सिटी मलोट के प्रभारी निरीक्षक हरप्रीत सिंह और सहायक उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी, तभी रूप नगर से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर एक रिट्ज कार संख्या पी.बी. 53 ई 2547 संदिग्ध हालत में दिखाई दी।

कार में सवार व्यक्तियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी कृष्णा नगर कैंप, निकट पार्क मलोट और लवीश कुमार पुत्र काशी राम निवासी माता अंगूरी माता का मंदिर के रूप में हुई। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक मोमी लिफाफे में 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सिटी थाना मलोट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से हरियाणा से पंजाब में अफीम ला रहे थे या सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल कर रही है ताकि उनके पिछले संपर्कों का पता लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!