कहीं दूल्हा कार चलाकर दुल्हन लेने पहुंचा तो कहीं 5 लोगों की मौजूदगी में हुए फेरे

Edited By swetha,Updated: 03 Apr, 2020 10:28 AM

2 marriages in punjab during curfew

नियमों का पालन करने की शर्त पर मिली शादी की परमिशन

 जालंधरः कोरोना वायरस के पूरे देश में लॉकडाउन और पंजाब में कर्फ्यू की स्थिति बनी हुई है। संगरूर और जालंधर में 4-5 बरातियों के साथ दूल्हे अपनी दुल्हन को शादी करके ले गया। गुरुवार को पंजाब में दो शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 11 दिनों से कर्फ्यू लगा है। ऐसे में बहुत से लोगों ने पहले से तय शादी के कार्यक्रम टाल दिए हैं। कुछ ऐसे हैं जो इसे आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इन लोगों ने बकायदा नियमों का पालन करते हुए सात फेरे लिए।

नियमों का पालन करने की शर्त पर मिली शादी की परमिशन
गुरुवार को संगरूर में पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर फूलों से सजी एक कार को रुकवाया। इस कार को खुद दूल्हा शुभम चला रहा था। कार के अंदर घर के सिर्फ चार लोग बैठे थे। पुलिस ने पूछा तो शुभम ने अपनी बात बताई और परमिशन का लेटर दिखाया। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया। शुभम अहमदगढ़ से संगरूर 4 लोगों के साथ अपनी दुल्हन को विदा कराने के लिए आया था। कर्फ्यू के नियमों का पालन करने की शर्त के साथ शादी की परमिशन मिली थी, जिसे उसने निभाया भी।

PunjabKesari

5 लोगों की बारात के साथ दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा
दूसरी शादी जालंधर में हुई। यहां मानसा से रमनदीप सिंह परिवार के चार लोगों को बारात में लेकर जालंधर पहुंचा। उसने नेहा महाजन के साथ फेरे लिए। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों की तरफ से सिर्फ 5-5 लोग ही शामिल हुए। रमनदीप ने कहा कि देश में महामारी फैली है। इससे सुरक्षित रहने के लिए लोगों का घरों में रहना जरुरी है। इसलिए सिर्फ 5 लोग बारात में लेकर आए हैं। हम दूसरे लोगों को भी सलाह देते हैं कि वे भी अपने घरों में ही रहें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!