जंग-ए-आजादी यादगार घोटाले में गिरफ्तार 15 आरोपी कोर्ट में पेश, भेजा रिमांड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 May, 2024 09:10 PM

15 accused arrested in jang e azadi memorabilia scam

जंग-ए-आजादी यादगार करतारपुर के निर्माण संबंधी फंडों में बड़ा घोटाला कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का वित्तीय नुक्सान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी कोर्ट में पेश।

जालंधर : जंग-ए-आजादी यादगार करतारपुर के निर्माण संबंधी फंडों में बड़ा घोटाला कर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का वित्तीय नुक्सान पहुंचाने के मामले में दीपक कुमार सिंगल (मालिक) मैसर्ज दीपक बिल्डर वासी राज गुरु नगर, लुधियाना, अरविन्दर सिंह, चीफ इंजीनियर (रिटायर्ड) वासी चंडीगढ़, तेज राम कटनौरिया, एक्सियन पी.डब्ल्यू.डी. (बी.एंड आर) शाखा-2 जालंधर (चीफ इंजीनियर रिटायर्ड) वासी पार्क एवेन्यू जालंधर, राजीव कुमार अरोड़ा, जे.ई. पी.डब्ल्यू.डी. (बी.ऐंड आर) सब-डवीजन प्रोवैशियल डवीजन-3 जालंधर वासी सैकटर-11, पंचकूला, रोहत कुमार जे.ई वासी गांव नूसी, जिला जालंधर, रघविन्दर सिंह एक्सियन उप मंडल अफसर, लोक निर्माण विभाग वासी सैक्टर 110, मोहाली,  संतोश राज एक्सियन इलैकट्रीकल डवीजन अमृतसर (रिटायर्ड) वासी ग्रीन सिटी अकाश एवेन्यू अमृतसर, हरपाल सिंह एस.डी.ओ. इलैकट्रीकल सब-डवीजन जालंधर वासी प्रीत नगर लुधियाना, जतिन्दर अर्जुन एस.डी.ओ. वासी जालंधर कैंट, हरप्रीत सिंह, जेई. वासी गांव जलाल भुलाणा, जिला कपूरथला, मनदीप सिंह जे.ई. वासी अर्बन एस्टेट फेस-2, जालंधर, एन.पी. सिंह एक्सियन वाटर सप्लाई और सैनीटेशन विभाग वासी छोटी बारांदरी जालंधर, रज्जत गोपाल, एस.डी.ओ. वाटर सप्लाई और सैनीटेशन विभाग जालंधर वासी गोपाल पार्क कपूरथला, गौरवदीप, जेई. वाटर सप्लाई और सैनीटेशन विभाग डवीजन-1, जालंधर वासी मास्टर तारा सिंह नगर, जालंधर और रोहित कौंडल, जे.ई. वासी मधूबन कलौनी, कपूरथला को कोर्ट में पेश किया गया। 

कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि इनसे गहनता से पूछताछ की जा सके। अब इन्हें 25 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस केस में फरार चल रहे विनय बुबलानी, आई.ए.एस. पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जंग-ए-आज़ादी और अन्य की गिरफ्तारी के लिए उनके रिहायशी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!