Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2020 12:06 PM
त दिनों श्री हजूर साहिब से लाए गए श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए पी.टी.यू में क्वारंटाइन किया गया, जिनकी
कपूरथला(महाजन) : श्री हजूर साहिब से लाए गए श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए पी.टी.यू में क्वारंटाइन किया गया, जिनकी सैंपलिग करके टैस्टिंग के लिए भेजी गई जिनमें से एक और मरीज कोरोना पॉजीटिव पाया गया।
पॉजीटिव 14 वर्षीय युवक, गांव नारंगपुर भुलत्थ का रहने वाला है, जोकि हजूर साहिब गया हुआ था और वहां से कपूरथला से लाए गए जत्थे में शामिल था। उक्त युवक के पॉजीटिव आने के बाद उसे स्वस्थ कर्मियों द्वारा पी.टी.यू. में बताए गए आइसोलेशन सैंटर में भेज दिया गया, जहां स्वास्थय कर्मी उसकी निगरानी करेंगे।
युवक के पॉजीटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वालों को भी पहचान की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गत दिनों में क्वारंटाईन चल रहे पी.ए.पी. जालंधर के डी.ए.पी. सहित एक अन्य पुलिस कर्मी भी पॉजीटिव पाए गए है।