14 अगस्त से पंजाब में...! आप भी जरुर पढ़ें ये खबर

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2025 06:26 PM

14 august punjab

राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

पंजाब डेस्क : आज सुबह से पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं 14 अगस्त को राज्य में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन राज्य में 'येलो अलर्ट' घोषित किया है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर, और पठानकोट में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह विभाग ने आने वाले दिनों में पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले 2-3 दिनों के लिए राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 14 और 15 अगस्त को बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!