पाकिस्तान से पलायन करके आया 128 हिन्दुओं का जत्था

Edited By swetha,Updated: 14 Feb, 2020 11:53 AM

128 hindu convoys came from pakistan

आई.सी.पी. अटारी बार्डर के रास्ते वीरवार को 128 हिन्दुओं का जत्था पलायन करके भारत आया है। इन पाकिस्तानी हिन्दुओं की दुर्दशा देखकर ही बताया जा सकता है कि यह पाकिस्तान में अति गरीबी की रेखा के नीचे रहने वाले हिन्दू परिवार हैं।

अमृतसर(नीरज): आई.सी.पी. अटारी बार्डर के रास्ते वीरवार को 128 हिन्दुओं का जत्था पलायन करके भारत आया है। इन पाकिस्तानी हिन्दुओं की दुर्दशा देखकर ही बताया जा सकता है कि यह पाकिस्तान में अति गरीबी की रेखा के नीचे रहने वाले हिन्दू परिवार हैं।

अपने साथ भारी भरकम बोरियों में सामान लादकर खुद ही अपने सिर पर उठाकर यह परिवार भारत में दाखिल हुए हैं। हालांकि इन परिवारों को हरिद्वार में गंगा स्नान का ही वीजा मिला है लेकिन इन परिवारों का यही कहना है कि वह भारतीय नागरिकता लेने के लिए आए हैं यदि भारत सरकार उनको नागरिकता प्रदान करती है तो वह इसके आभारी होंगे। दूसरी तरफ आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर पाकिस्तान से आए हिन्दुओं को किसी प्रकार की ट्रांसपोर्ट सुविधा ना मिलने के कारण सभी पाकिस्तानी हिन्दू आई.सी.पी. अटारी बार्डर के गेट के बाहर बैठे रहे जिसको देखकर सुरक्षा एजैंसियों के कर्मचारी भी इन पाकिस्तानी हिन्दुओं के आसपास मंडराते रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!