लूट और चोरी करने वाले गिरोह के दो मैंबर काबू, लाखों का सोना, नगदी व अन्य समान बरामद

Edited By Kalash,Updated: 09 Aug, 2022 12:34 PM

two members of the robbery and theft gang arrested

थाना सिटी की पुलिस की तरफ से गई छामामारी दौरान लूट, चोरीयां करने वाले गिरोह

राजपुरा (मस्ताना): थाना सिटी की पुलिस की तरफ से गई छामामारी दौरान लूट, चोरीयां करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू करके उनके पास से लाखों रुपए के सोने और चांदी के गहने, घडिया, एल.ई.डी. और 60 हजार रुपए नगद बरामद करके मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार डी.एस.पी. राजपुरा सुरिन्द्र मोहन ने जानकारी देते बताया कि गत दिन पुराना गणेश नगर राजपुरा निवासी मनमोहन सिंह ने थाना सिटी की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह कुछ दिन के लिए घर से बाहर गए थे और जब वापिस आए तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था और घर में से सोना, चांदी और गहने, हजारें रुपए नगद और अन्य कई तरह का कीमती समान गायब था। 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनको शक है कि यह चोरी पुरानी मिर्च मंडी निवासी पिडंस और बोबी ने की है। पुलिस ने मनमोहन सिंह की शिकायत पर उक्त दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी और थाना सिटी प्रमुख इंस. हरमनप्रीत सिंह चीमा और सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने उक्त दोनों नौजवानों को काबू करके जब पूछताछ की तो उन्हों ने माना कि उन्होंने उक्त व्यक्ति के घर में से 60 हजार रुपए नगदी, 5 तोले से अधिक सोना और चांदी के गहने, 6 कीमती घडियां, एक एल.ई.डी. व अन्य कई तरह का समान चोरी किया था। उक्त दोनों से समान बरामद करके दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!