शिरोमणि यूथ अकाली दल ने भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के दफ्तर का किया घेराव

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Nov, 2020 10:30 AM

shiromani youth akali dal badal protest against harjeet grewal

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गलत शब्दावली प्रयोग करने पर रोष स्वरूप शिरोमणि यूथ अकाली दल बादल भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल के राजपुरा दफ्तर का घेराव करते हुए...

राजपुरा (निर्दोष/चावला): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गलत शब्दावली प्रयोग करने पर रोष स्वरूप शिरोमणि यूथ अकाली दल बादल के शहरी प्रधान रणजीत सिंह राणा और सदस्य कोर कमेटी यूथ अकाली दल अरविंदरपाल सिंह राजू के नेतृत्व में भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल के राजपुरा दफ्तर का घेराव करते हुए धरना देने के साथ-साथ उनका पुतला भी जलाया गया। 

इस धरने में यूथ अकाली के राष्ट्रीय प्रधान परमबंस सिंह बंटी रूमाना, सतबीर सिंह खटड़ा, सरबजोत सिंह साबी सचिव जरनल यूथ अकाली दल, अमित सिंह राठी राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ अकाली दल, सरबजीत सिंह प्रधान एस.आई.ओ. मालवा जोन, सुखदीप सिंह सुकार प्रधान यूथ अकाली दल दोआबा जोन, रणजीत सिंह राणा शहरी प्रधान शिरोमणि अकाली दल, अरविन्दरपाल सिंह राजू मैंबर कोर कमेटी यूथ अकाली दल, हैरी मुखमैलपुर, सरणजीत सिंह चरनाथल, सरबजोत सिंह साबी सचिव जनरल शामिल हुए। 

धरने को संबोधित करते हुए बंटी रूमाना ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा सिंह साहिब के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग करना अति निंदनीय है। हरजीत ग्रेवाल ने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच कर माफी न मांगी तो उनका मुंह काला करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त नेता किसानों के खिलाफ भी गलत टिप्पणी करता रहा है। इस मौके मौजूद नेताओं ने थाना सिटी राजपुरा पहुंच कर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मांग पत्र भी दिया। इस मौके पर जसपाल सिंह शंकरपुर, लाली ढींडसा, मिंटू जनसूई, अमरिंदर जनसूई, हैप्पी अब्दुलपुर, सोनू कक्कड़, हैप्पी हसनपुर, मोहन लाल उड़दन, जौनी अलूणा, अशोक अलूणा, सुरेश चौधरी, गुरविंदर बराड़ भी मौजूद थे। यूथ अकाली दल की तरफ से किए रोष प्रदर्शन व धरने के बाद हरजीत ग्रेवाल का पुतला भी फूंका गया व ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच कर एस.एच.ओ. को मांग-पत्र भी दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!