पॉवरकाम ने यू.पी. को बिजली बेचने का किया समझौता

Edited By swetha,Updated: 05 Nov, 2018 12:33 PM

powercom

दीपावली पर बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पॉवरकाम) ने उत्तर प्रदेश (यू.पी.) को 5 से 7 नवम्बर तक 12 लाख यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से बिजली 9.20 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बेचने का समझौता किया है।

पटियाला(राजेश, परमीत): दीपावली पर बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पॉवरकाम) ने उत्तर प्रदेश (यू.पी.) को 5 से 7 नवम्बर तक 12 लाख यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से बिजली 9.20 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बेचने का समझौता किया है। 

पॉवरकाम यू.पी. को 5 नवम्बर से शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बिजली सप्लाई करेगा। पॉवरकाम पंजाब की सीमा तक यह सप्लाई करेगा और आगे के सॢकट से बिजली यू.पी. तक ले जाने की जिम्मेदारी यू.पी. सरकार के प्रबंधकों की होगी। पॉवरकाम ने यह उपलब्धि टैंडर द्वारा प्राप्त की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!