अलग-अलग मामलों में दड़ा-सट्टा लगाने वाले 2 काबू

Edited By swetha,Updated: 07 Sep, 2019 11:02 AM

police arrest 2 in gambling case

पटियाला पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दड़ा-सट्टा लगाने वाले 2 लोगों को काबू करके 2960 रुपए बरामद कर लिए हैं।

पटियाला(बलजिन्द्र): पटियाला पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दड़ा-सट्टा लगाने वाले 2 लोगों को काबू करके 2960 रुपए बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई थाना कोतवाली पटियाला के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह द्वारा की गई है। 

पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमित कुमार निवासी हीरा बाग कालोनी पटियाला को दड़ा-सट्टा लगाते हुए काबू करके तलाशी ली तो उससे 710 रुपए बरामद किए गए हैं। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मथुरा कालोनी पटियाला में छापेमारी की। पुलिस ने वहां राजवीर कुमार निवासी भारत नगर नजदीक रेलवे स्टेशन पटियाला को काबू करके तलाशी ली। पुलिस ने उससे 3350 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कथित दोषियों को काबू करके उनके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में मामला दर्ज किया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!