अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़

Edited By Mohit,Updated: 12 Sep, 2019 09:30 PM

drug addiction center

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के पंजोली खुर्द गांव में आज एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया गया और..................

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के पंजोली खुर्द गांव में आज एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने यह कार्रवाई की तथा केंद्र में भर्ती 14 लोगों को, जिन्हें वहां यातनाएं दी जा रही थीं, छुड़ाया गया। इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया है। 

पुलिस ने बताया कि केंद्र खालसा वेल्फेयर फाऊंडेशन के नाम पर चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रमुख आरोपी कुलवंत सिंह फरार है। पुलिस ने यह कारर्वाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि केंद्र में मरीजों को यातनाएं दी जाती थीं, पीटा जाता था और जेल की तरह के कक्ष बनाये गये थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और नरिंदर सिंह बताये गये हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!