ऐसा गधा जो देता है हर सवाल का जवाब, आप देखकर हो जाओगे हैरान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Dec, 2019 12:49 PM

donkey gives answers to every question

पटियाला में एक ऐसा गधा है जो बहुत ही होशियार है। वह आपके हर सवाल का जवाब ढूंढ लेता है।

पटियाला: पटियाला में एक ऐसा गधा है जो बहुत ही होशियार है। वह आपके हर सवाल का जवाब ढूंढ लेता है। यदि आप पूछते हो कि भीड़ में वकील और डाक्टर कौन है तो वह बोलेगा तो कुछ नहीं लेकिन जहां डाक्टर और वकील होंगे उनके सामने जाकर खड़ा हो जाएगा। यदि आप भीड़ में कुछ लोगों के मोबाइल लेकर उसे दिखाते हो और पूछते हो कि यह मोबाइल किसका है तो वह उस व्यक्ति के पास पहुंच जाता है, जिसका मोबाइल होता है।

दरअसल, पटियाला के आत्मा राम कुमार सभा ग्राउंड में एक सर्कस चल रहा है। इस सर्कस में ही यह होशियार गधा है। इस गधे को ट्रेंड करने वाले आगरा के बनवारी लाल ने बताया कि 9 साल पहले उसने इसे हिमाचल से खरीदा था और 5 साल तक चेहरा पढ़ने की ट्रेनिंग दी। उसने बताया कि पहले मेरे ताया जी कुत्तों को प्रशिक्षण देते थे। उनके ट्रेंड किए कुत्ते फिल्म मेरा नाम जोकर, कहानी किस्मत की और चौकीदार में काम कर चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!