33 गायों की संदिग्धावस्था में मौत, 15 की हालत गंभीर

Edited By swetha,Updated: 17 Sep, 2019 09:11 AM

33 cows died in suspicious circumstances

श्री कृष्णा गौशाला में 33 गायों की संदिग्धावस्था में मौत हो गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है।

राजपुरा(निर्दोष, चावला): श्री कृष्णा गौशाला में 33 गायों की संदिग्धावस्था में मौत हो गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने किसी साजिश की आशंका व्यक्त की है। 
वार्ड नंबर 18 में स्थित श्री कृष्णा गौशाला में प्रतिदिन की तरह दोपहर 12 से एक बजे तक आखिर में खड़ी गायों को चारा खिलाया गया। दोपहर करीब 3.30 बजे जब गौशाला में सफाई करने वाला व्यक्ति पहुंचा तो 3 गाएं गिरी पड़ी थीं। 

सूचना मिलने पर श्री कृष्णा गौशाला के पदाधिकारी पहुंच कर गायों को दूसरी तरफ ले जाने लगे तो देखा कि दर्जनों और गाएं गिरी पड़ी हैं। डाक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया। इस घटना में 33 गायों की संदिग्धावस्था में मौत हो चुकी है जबकि करीब 15 गायों की हालत गंभीर गै जिनका इलाज चल रहा है। मामले की खबर मिलते ही हिन्दू संगठनों, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार, हिन्दू नेता हरीश सिंगला ने इस घटना के पीछे किसी की साजिश बताया है। डी.एस.पी. ए.एस. औलख ने बताया कि श्री कृष्णा गौशाला की तरफ से शिकायत मिलने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!