जर्जर हाल बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग ने ली युवक की जान

Edited By swetha,Updated: 13 Jun, 2019 02:32 PM

young man died due to damaged road

बुरी तरह से जर्जर बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग बने गड्ढों ने गत रात्रि एक युवक की जान ले ली।

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब (विजय): बुरी तरह से जर्जर बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग बने गड्ढों ने गत रात्रि एक युवक की जान ले ली।

जानकारी अनुसार बलविन्द्र सिंह (32) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी लोदीपुर श्री आनंदपुर साहिब स्कूटर पर नूरपुर बेदी से श्री आनंदपुर साहिब की तरफ आ रहा था कि गांव अगमपुर से थोड़ा पीछे सड़क पर गड्ढे कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय भाई जैता जी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वर्णनीय है कि बंगा से श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग की हालत पिछले कई सालों से बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है जिस कारण पहले ही यहां कई लोग गिर कर चोटिल हो चुके हैं। वर्णनीय है कि गत दिनों श्री आनंदपुर साहिब में घटे अग्निकांड में मृत युवक बलविन्द्र सिंह की दुकान भी जल गई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!