भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित महिला गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 10 Feb, 2025 05:37 PM

woman arrest with poppy husk

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 20 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 20 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जसवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिगध लोगों तथा वाहनों की तालाश में सी.आई.ए. स्टाफ से महालों बाईपास की ओर जा रही थी कि बाईपास के नजदीक खड़ी एक महिला पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा वहां से खिसकने का प्रयास करने लगी। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब उसके प्लास्टिक के थैले की जांच की तो उससे 20 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। 

इंस्पेक्टर अवतार ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह निवासी सनौर पटियाला हाल निवासी लुधियाना के तौर पर की है। इंस्पेक्टर अवतार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला पर पहले भी एन.डी.पी.एस.के 2 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सिटी नवांशहर में एन.डी.पी.एस.तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!