अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 25 Feb, 2020 04:42 PM

unknown vehicle hit scooty 1 died

गत दिवस स्थानीय फिल्लौर रोड पर मीट की दुकान करने वाले एक व्यक्ति को किसी अज्ञात.............

राहों (प्रभाकर): गत दिवस स्थानीय फिल्लौर रोड पर मीट की दुकान करने वाले एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस संबंधी थाना राहों के ए.एस.आई. हरचंद सिंह के अनुसार राम लाल पुत्र नसीब चंद निवासी करीमपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बहनोई प्रेम कुमार (35) पुत्र देव कुमार निवासी पल्लियां कलां जो राहों में एक मीट की दुकान चलाता है, रात्रि के समय दुकान बंद करके अपनी स्कूटी (नंबर-पी.बी.32 वी. 7627) पर सवार होकर घर गांव पल्लियां कलां जा रहा था। जब वह जाडला रोड पर स्थित एक रिजोर्ट्स के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर उपस्थित लोगों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल नवांशहर पहुंचाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

एस.एच.ओ. सुभाष बाठ ने बताया कि राम लाल के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!