नंगल में बन रहे फ्लाईओवर के कारण प्रतिदिन लग रहा है जाम, लोग हो परेशान

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2022 10:18 AM

traffic jam in nangal

नंगल में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की धीमी गति और फाटक नंबर 88सी के पक्के तौर पर बंद

नंगल (सैनी): नंगल में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की धीमी गति और फाटक नंबर 88सी के पक्के तौर पर बंद होने के कारण शहर में हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण लोग कई-कई घंटे जाम में फंसे रहते हैं और जरूरी कार्यों के लिए जा रहे लोग समय पर अपनी मंजिल तक भी नहीं पहुंच पाते।

आज भी नंगल डैम पर कई घंटो तक जाम लगा रहा है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नवरात्रों व सावन माह के मेलों के कारण तो स्थिति ओर भी भयंकर हो गई है। चंडीगढ़ से ऊना-धर्मशाला व हिमाचल और जम्मू के कई अन्य जिलों के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं।

नंगल डैम पर एक किलोमीटर के भीतर दो फाटक होने के कारण जब ट्रेने वहां से गुजरती है तो जाम शहर के विभिन्न बाजारों और कई किलोमीटर लंबा हो जाता है जिसके कारण बाहरी लोगों के अलावा स्थानीय लोगों को तो ओर भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है क्योंकि प्रतिदिन नया नंगल से नंगल आने-जाने वाले लोगों को आज 5 मिनट का रास्ता 3 घंटों में तय करना पड़ा।

जाम के बीच फंसे सुरिन्द्र कुमार, आशा, राधा रानी, मोनिका, जसविन्द्र सिंह, करनैल, विशाल आदि ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सही प्रबंध न होने के कारण लोगों को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ा है वहीं आर्थिक नुक्सान भी हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा नहर की पटरी पर ट्रैफिक डायवर्ट की गई है और वह सिंगल होने के कारण कुछ गाड़ियां फंसने के कारण ही बड़ा जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार से जोरदार मांग की है कि इस एरिया में पुलिस बल की तैनाती बड़ाई जाए और सुबह 7 से रात 8 बजे तक तैनाती की जाए जाम की स्थिति से कुछ बचा जा सके और प्रशासन से बाहरी राज्यों को आने-जाने वाली ट्रैफिक को आनंदपुर साहिब के समीप अगमपुर के रास्ते और नंगल डैम से बाहर-बाहर भेजनी चाहिए।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!