बंद पड़ी कोठी से लाखों की चोरी

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2018 12:42 PM

robbery

मुकंदपुर रोड पर स्थित एक बंद पड़ी कोठी में गत रात्रि चोरी होने का समाचार है। वंदना बेटी दविन्द्र गोपाल ने बताया कि वह कल दोपहर कोठी को बंद करके चंडीगढ़ अपने बेटे के पास गई थी, जब वह सपरिवार वापस आई तो सब परेशान हो गए। चोर खिड़की का शीशा तोड़कर व...

बंगा (चमन लाल/राकेश): मुकंदपुर रोड पर स्थित एक बंद पड़ी कोठी में गत रात्रि चोरी होने का समाचार है। वंदना बेटी दविन्द्र गोपाल ने बताया कि वह कल दोपहर कोठी को बंद करके चंडीगढ़ अपने बेटे के पास गई थी, जब वह सपरिवार वापस आई तो सब परेशान हो गए। चोर खिड़की का शीशा तोड़कर व ग्रिल उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

उन्होंने बताया कि  घटना की बंगा के सिटी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और ए.एस.आई. बलवीर सिंह व उनकी पुलिस पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घर वालों ने बताया कि चोर एक एल.सी.डी., एक इंवर्टर, बैटरी, बाथरूम की टूटियों के साथ घर में पड़ा कीमती सामान व नकदी आदि ले गए, जिनकी कीमत लाखों में है। ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि  फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को सूचित किया गया है। 

वहीं जनता ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि एक महीने के दौरान बंगा शहर में विभिन्न स्थानों पर 9 से अधिक चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। इसके कारण लोगों में दहशत का माहौल छाया हुआ है। दूसरी घटना के बारे में थाना सिटी बंगा के एस.एच.ओ. गोपाल कृष्ण ने फोन पर कहा कि तथ्यों के आधार पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!